Home » जिस सांड की पशुपालक ने की सेवा, उसी ने ले ली जान

जिस सांड की पशुपालक ने की सेवा, उसी ने ले ली जान

by Bihar Desk

बिहार के पूर्णिया जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक सांड ने अपने पशुपालक की जान ले ली। मृतक पशुपालक पिछले दो साल से उसी सांड की देखभाल और दाना-पानी खिलाने का काम कर रहा था।

घटना रविवार सुबह मरंगा थाना क्षेत्र के बकरी प्रजनन केंद्र स्थित सरकारी फ्रोजेन सीमेन स्टेशन की है। मृतक पशुपालक की पहचान पवन कुमार मेहता (32 वर्ष) के रूप में हुई है। पवन मरंगा थाना क्षेत्र के कामख्या स्थान के निवासी थे।

पवन की पत्नी सोनी देवी ने बताया कि उनके पति रविवार सुबह सीमेन स्टेशन में सांड को दाना खिला रहे थे, तभी सांड ने उन पर हमला कर दिया। हमले में पवन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि अगर सीमेन केंद्र के कर्मचारी उस समय पवन की सहायता करते तो शायद उनकी जान बच सकती थी। परिजनों ने सीमेन केंद्र के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उचित मुआवजे की मांग की है।

Leave a Comment

You may also like

About Us

लोकल समाचार में, हम कहानी कहने की शक्ति में विश्वास करते हैं। 2024 में स्थापित, हम सम्मोहक सामग्री देने में सबसे आगे रहे हैं जो दर्शकों को सूचित, मनोरंजन और प्रेरित करती है लिंडिया स्थानीय समाचार। एक गतिशील मीडिया कंपनी के रूप में, हम विविध दर्शकों के साथ जुड़ने वाले व्यापक अनुभव बनाने के लिए नवीनतम तकनीकों और रुझानों का लाभ उठाते हैं।

Editor' Picks

Copyright © 2024 localsamachar. All Rights Reserved