लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उपेंद्र कुशवाहा को बड़ी खुशखबरी मिली है। चुनाव आयोग ने उनकी पार्टी को राष्ट्रीय लोक जनता दल की जगह राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नाम से मंजूरी दे दी है।
नाम बदलने की वजह: उपेन्द्र कुशवाहा कि पार्टी का पहले के नाम “राष्ट्रीय लोक जनता दल” से कई अन्य पार्टियों के नाम मिलते-जुलते थे। चुनाव आयोग ने उपेंद्र कुशवाहा को तीन अन्य नाम सुझाने के लिए कहा था। जिसके बाद उपेंद्र कुशवाहा ने “राष्ट्रीय लोक मोर्चा” नाम चुना।
चुनाव आयोग का पत्र: चुनाव आयोग ने 16 फरवरी 2024 को “राष्ट्रीय लोक मोर्चा” को राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत किया। पत्र में कहा गया है कि पार्टी के नाम से किसी ने आपत्ति नहीं जताई थी। यह पंजीकरण लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29 के तहत किया गया है।
उपेंद्र कुशवाहा की प्रतिक्रिया: पार्टरी को मंजूरी मिलने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने चुनाव आयोग को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि यह उनकी पार्टी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार और देश के लोगों के लिए काम करेगा।
मालूम हो कि, सीएम नीतीश के महागठबंधन के साथ जाने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने जदयू से नाता तोड़ लिया था। वहीं अपनी नई पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल बनाई थी। जिसका नाम बदलकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा कर दिया गया है। अब कुशवाहा की पार्टी इसी नाम से आगामी लोकसभा के लिए चुनावी मैदान में नजर आ सकती है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार (सितंबर 18, 2024) को एनपीएस वात्सल्य योजना लॉन्च की।…
मैं बात कर रहा हू भारत सरकार के पूर्व उपसचिव व भाजपा के नेता व…
भारत में लोकसभा चुनावों के लिए मतगणना प्रक्रिया पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए…
सीबीएसई 10th,12th के एग्जाम 15 फरवरी 2024 से 2 अप्रैल 2024 तक था । लगभग…
BSEB Bihar Board 10th Result 2024: बिहार बोर्ड का रिजल्ट आज दोपहर 1:30 बजे घोषित…
बिहार बोर्ड (बीएसईबी या बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, पटना) हर साल मैट्रिक (बिहार बोर्ड 10वीं…
This website uses cookies.